सोरों में श्रीराम कथा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्रा

कासगंज ब्यूरो।तीर्थनगरी सोरों शूकर क्षेत्र में श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा बड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर पूजा-अर्चना के उपरांत बड़े ही धूमधाम से मानस मंदिर कथा स्थल तक निकाली गई। इस यात्रा में 108 महिलाएँ कलश लेकर सम्मिलित हुईं।
कलश यात्रा में नगर के महिला-पुरुष और बच्चे भारी संख्या में शामिल हुए। श्रीराम कथा का वाचन वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास श्रीरामजी भाई द्वारा किया जाएगा। कथा का शुभारंभ 9 सितंबर से 17 सितंबर 2025 तक होगा, जो प्रतिदिन दोपहर 2:30 से शाम 6:30 बजे तक चलेगी।
इस धार्मिक आयोजन का संयोजन भागवत संयोजक मंडल द्वारा किया जा रहा है। कलश यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, आकाश महेरे, सचिन चौधरी, विजय अग्रवाल, दिवाकर सोनी, सौरभ दिक्षित, विष्णु माफीदार विशाल पाठक ,राहुल पाठक सहित अनेक श्रद्धालु सम्मिलित रहे।
Author: Soron Live 24

