जनपद कासगंज के 05 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की नव चयनित कनिष्ठ लिपिक को नियुक्त वितरण किया गया।

 

मुख्यमंत्री द्वारा 1,112 कनिष्ठ सहायक एवं 22 एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम।

जनपद कासगंज के 05 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की नव चयनित कनिष्ठ लिपिक को नियुक्त वितरण किया गया।

जिलाधिकारी ने नव चयनित कनिष्ठ सहायक को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं नियुक्ति पत्र पाकर कनिष्ठ सहायक के खिले चेहरे

 

कासगंज : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 1,112 कनिष्ठ सहायक एवं 22 एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया, इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रणय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संजीव सक्सेना की गरिमामय उपस्थिति में जनपद में 05 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की नव चयनित कनिष्ठ लिपिक को नियुक्त वितरण किया गया, जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का लाइव प्रसारण देखा गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के 05 नवचयनित अभ्यर्थियों में अभिषेक पुत्र अनोखेलाल, राहुल कुमार पुत्र दयाराम , शैलेंद्र पुत्र पोप सिंह, राहुल कुमार पुत्र गीतम सिंह, आशीष कुमार पुत्र रामसनेही सिंह को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में नवचयनित कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी तथा समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियाँ संस्थान की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं, उन्होंने कहा कि नई प्रतिभाओं के जुड़ने से संस्था को नई ऊर्जा और दृष्टिकोण प्राप्त होगा।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *