आगरा: यमुना किनारे हादसे की सूचना, सर्च ऑपरेशन जारी

आगरा। थाना कमला नगर क्षेत्र के बल्केश्वर स्थित मंदिर के पास यमुना देखने पहुंचे लोगों के साथ बड़े हादसे की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दीवार गिरने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को कई लोगों के गिरने की सूचना दी। राहत कार्य में लगे दल ने अब तक 3 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया है। वहीं, घटनास्थल पर विधायक सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं।
कई लोगों के गिरने की अफवाहों को देखते हुए गोताखोरों की टीम सर्च ऑपरेशन में जुट गई है। प्रशासन ने अपील की है कि लोग यमुना किनारे ना जाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें।
#Agra #UPnews | @agrapolice
Author: Soron Live 24

