कासगंज में करंट हादसा: छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए एक ही परिवार के 5 सदस्य, मासूम की मौत, चार गंभीर

कासगंज में करंट हादसा: छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए एक ही परिवार के 5 सदस्य, मासूम की मौत, चार गंभीर

 

कासगंज जनपद की कोतवाली ढोलना क्षेत्र के बिरसुआ गाँव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में एक ही परिवार के पाँच लोग आ गए। हादसे में 9 वर्षीय शिवम् पुत्र अशोक कुमार की मौत हो गई, जबकि चार की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, रेखा कुमारी पत्नी अशोक कुमार घर की छत पर खाना बना रही थीं और परिवार के लोग खाना खाने बैठे ही थे। इसी दौरान अशोक जैसे ही उठे तो उनका हाथ ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। बिजली की चपेट में आने से वह छत पर ही चिपक गए। उन्हें बचाने की कोशिश में पत्नी और बच्चे भी करंट की चपेट में आ गए।

ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुँचकर डंडे की मदद से सभी को करंट से अलग किया और जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टरों ने 9 वर्षीय शिवम् को मृत घोषित कर दिया, जबकि 32 वर्षीय रेखा, 35 वर्षीय अशोक, 6 वर्षीय काजल और 2 वर्षीय लवली की हालत गंभीर देख अलीगढ़ रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुँचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। मृतक बच्चे के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं तहसीलदार कासगंज ने भी मौके का निरीक्षण किया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *