भव्य कांवड़ यात्रा: 2 लाख की कांवड़, 51,551 ढमोला से सजी, समाज सुधार का संदेश लेकर जाएगी भिंड में बाबा के दरबार

भव्य कांवड़ यात्रा: 2 लाख की कांवड़, 51,551 ढमोला से सजी, समाज सुधार का संदेश लेकर जाएगी भिंड में बाबा के दरबार

oplus_1024
oplus_1024

कांवड़ के साथ कच्छ पूरा के गुर्जर समाज के लोग

 

उत्तर प्रदेश कासगंज जनपद तीर्थनगरी सोरों की पावन धरा से आस्था, भक्ति और शिल्पकला का अद्भुत संगम निकल पड़ा है। यहां ग्राम होडलपुर के कारीगरों द्वारा तैयार की गई 2 लाख रुपए की भव्य कांवड़ मध्य प्रदेश के भिंड जिले के कच्छपुरा अर्जुनपुरा स्थित लौड़े बाबा घाट वाले मंदिर में चढ़ाई जाएगी।

कारीगर राम खिलाड़ी अहेरिया ने बताया कि इस विशालकाय कांवड़ को 15 से 20 लोगों की टीम ने 15 दिनों में तैयार किया, जिसमें कुल 51,551 ढमोला (सजावटी मोती/मणि) लगाए गए। इसकी कुल लागत लगभग ₹2 लाख आई है।

???? कांवड़ चढ़ाने के लिए भिंड जिले के कच्छपुरा गांव से 300 श्रद्धालुओं का दल सोरों लहरा गंगा घाट पहुंचा।

समाज सुधार का संदेश

यह कांवड़ यात्रा केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि समाज सुधार का भी प्रतीक है। श्रद्धालुओं ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को दहेज प्रथा, शराबबंदी और अन्य कुरीतियों से जागरूक करना है।यात्री. महाराज सिंह पहलवान ने कहा – “कांवड़ केवल भक्ति नहीं, बल्कि समाज को बुराइयों से दूर करने का संदेश भी देती है।” राजपाल सिंह बोले – “हम चाहते हैं कि नई पीढ़ी दहेज जैसी बुराइयों को ठुकराए और सरल जीवन अपनाए।”रामरिया सिंह ने कहा – “शराब और नशा हर परिवार को तोड़ता है, यह कांवड़ समाज को नशामुक्त बनाने की प्रेरणा है।”शामिल श्रद्धालुमहाराज सिंह पहलवान, राजपाल सिंह, रामरिया सिंह, बच्चू सिंह, रामजीत सिंह, नathu सिंह, रामबीर सिंह (सरपंच),इसके अलावा – रूक सिंह, जग्गू सिंह, राधेन्द्र, सुरेन्द्र, अंगद, शैलू, मानसिंह आदि भक्त भी इस यात्रा में शामिल हैं।

✨ भक्ति, कला और समाज सुधार का अनोखा संगम बनी यह कांवड़ भक्तों के बीच चर्चा का विषय है।

#Kanvar #Soron #Bhind #Shraddha #SamajSudhar

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *