तीर्थ नगरी सोरों में गणेश विसर्जन यात्रा धूमधाम के साथ संपन्न।

तीर्थ नगरी सोरों में गणेश विसर्जन यात्रा धूमधाम के साथ संपन्न।

कासगंज! जनपद तीर्थ नगरी सोरों: लहरा रोड पर सोमवार को गणेश महोत्सव के अवसर पर भव्य गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। भक्तों ने भगवान गणेश की प्रतिमा को सजाए हुए भव्य डोले में लहराते हुए उत्साह और भक्ति के साथ विसर्जन स्थल तक पहुँचाया।

विसर्जन यात्रा में डीजे पर गणेश भक्ति गीत बजते रहे, भक्त भजन गाते, गुलाल उड़ाते और नाचते हुए भगवान गणेश की आराधना करते हुए आगे बढ़े। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने मिलकर भगवान गणेश का विसर्जन किया।

लहरा रोड पर आयोजित गणेश पंडाल में प्रसाद वितरण एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस धूमधाम भरे आयोजन में रवि पवार, सुनील पवार, मनोज टेलर, राकेश स्वर्णकार,मुकेश मौर्य, ऋषि ठाकुर, हरिओम, कृष्ण मौर्य, हरीश, विशाल, प्रवेश, कुणाल, रिशु, जय शिव, दीपक, विष्णु, अर्पित स्वर्णकार, हेमेंद्र, शिवम, ऋषभ, शक्षम, सचिन मौर्य, अजीत, करन, प्रभात, राम खिलाड़ी मौर्य, सत्य प्रकाश, विजय पंडित सहित अनेक महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

#ganeshvisarjan #soron #ganeshfestival

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *