सोरों में लापरवाही का करंट: बिजली के पोल से लगा करंट गाय की मौत, लोगों में आक्रोश

कासगंज। तीर्थनगरी सोरों में सोमवार देर रात से हो रही झमाझम बारिश ने बड़ा हादसा करा दिया। मोहल्ला बड़ा बाजार में एक विद्युत पोल में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से पास से गुजर रही गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत पोल में करंट आने की शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। वहीं विद्युत विभाग और नगर पालिका द्वारा पोलों पर पॉलिथीन लगाने का काम भी अधूरा छोड़ दिया गया। लोगों का आरोप है कि अगर पोल ढका होता तो यह हादसा टल सकता था।
मामले पर सभासद विष्णु तिवारी ने बताया कि करंट सिर्फ पोल तक ही सीमित नहीं है बल्कि पास के मकानों में भी फैल रहा है, जिससे लोग दहशत में हैं। क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही पर कड़ा आक्रोश जताया है और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
#Kasganj #Soron #ElectricityDepartment #Accident #UPNews #LocalNews ✅
Author: Soron Live 24

