????️ सोरों में पंचकोसीय परिक्रमा की तैयारियाँ शुरू, समिति ने बनाई रूपरेखा

सोरों (कासगंज)। भगवान वाराह के शूकर क्षेत्र धाम सोरों जी में 3 अगस्त 2025, दिन बुधवार को प्रातः 7:00 बजे परिवर्तनी एकादशी पर लगने वाली पंचकोसीय परिक्रमा को लेकर तैयारियाँ शुरू हो गई हैं।
ग्राम नगला खांजी में समिति सह संयोजक शिवानंद उपाध्याय के आवास पर बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी परिक्रमा की व्यवस्थाओं पर विस्तृत वार्ता की गई।
???? शूकर क्षेत्र समाज सेवा समिति संयोजक एवं ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक/अध्यक्ष शरद कुमार पांडे ने कहा कि मोक्षदा एकादशी पर लगने वाली पंचकोसीय परिक्रमा के लिए जनसंपर्क अभियान तेज किया जाएगा और हर सदस्य को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
???? बैठक में परिक्रमा के सफल आयोजन हेतु विभिन्न समितियों के गठन और कार्य विभाजन पर चर्चा हुई।
बैठक में शरद कुमार पांडे, रामानंद उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, शिवानंद उपाध्याय, श्याम किशोर वर्मा, सोमदत्त पाठक, उपेंद्र उपाध्याय, लाखन सिंह, विनोद दीक्षित, रामदयाल वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
???? समिति ने कहा कि परिक्रमा के दौरान भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।
#Soron #PanchkosiyParikrama #Kasganj #Bhakti #UPNews #SanatanDharm
Author: Soron Live 24

