???? पोस्ट ऑफिस सोरों में अभद्र व्यवहार का मामला, ब्राह्मण कल्याण सभा अध्यक्ष ने की शिकायत


सोरों (कासगंज)। ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष शरद कुमार पांडे ने सोरों क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस (207403) में हुई अभद्रता को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
अध्यक्ष ने डाक विभाग के महानिदेशक को पत्र भेजकर बताया कि 30 अगस्त 2025 को सुबह 10:40 बजे जब वे पोस्ट ऑफिस सोरों पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने न केवल रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया, बल्कि उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपमानजनक व्यवहार किया।
???? शिकायत में कहा गया कि निर्धारित समय से पहले पोस्ट ऑफिस खुलने के बावजूद काम रोकना और ग्राहकों से अभद्रता करना गंभीर लापरवाही है।
???? शरद कुमार पांडे ने इस घटना की प्रति डाक अधीक्षक एटा, पोस्ट मास्टर जनरल बरेली और महाप्रबंधक डाक विभाग आगरा को भी भेजी है।
???? उन्होंने यह भी आशंका जताई कि इसी तरह का व्यवहार महिला ग्राहकों के साथ भी हो सकता है, जो बेहद निंदनीय है।
???? ब्राह्मण कल्याण सभा अध्यक्ष ने दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी ग्राहक का अपमान न हो।
#Kasganj #Soron #PostOffice #UPNews #BreakingNews #BrahmanKalyanSabha #LawAndOrder
Author: Soron Live 24

