जनपद में हो रही लगातार वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने नगर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

राजकोल्ड एवं नदरई चौराहा रेलवे अंडरपास पर पंप सेट चलवाकर पानी निकलवाया
राजकोल्ड चौराहा पर नाले के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने के सम्बंधित अधिकारियों को दिये निर्देश।
शहर वासियों को जल भराव से कोई समस्या नहीं होनी चाहिए और नालियों की सफाई ससमय से साफ होने के निदेश दिये।
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने लगातार वर्षा के कारण जलभराव निकासी की स्थिति देखने के लिए कासगंज नगर के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने राजकोल्ड एवं नदरई चौराहा रेलवे अंडरपास पर पंप सेट चलवाकर पानी निकलवाया संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश जिलाधिकारी ने राजकोल्ड चौराहा पर नाले के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने के सम्बंधित अधिकारियों को दिये निर्देश।
जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से कहा शहर वासियों को जल भराव से कोई समस्या नहीं होनी चाहिए और नालियों की सफाई ससमय से साफ होने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी/उपजिलाधिकारी एस0एन त्रिपाठी सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
———————–
Author: Soron Live 24

