कासगंज में शुरू हुआ “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान, बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

???? कासगंज में शुरू हुआ “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान, बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

 

कासगंज। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रदेश स्तर पर 1 से 30 सितम्बर तक विशेष अभियान “नो हेलमेट, नो फ्यूल” संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार से जनपद कासगंज में भी इस अभियान की शुरुआत की गई।

पुलिस अधीक्षक  अंकिता शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  राजेश भारती के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात  अमित कुमार के नेतृत्व में प्रभारी यातायात  लक्ष्मण सिंह ने मय टीम इस अभियान का आगाज किया।

अभियान के तहत जिले के सभी पेट्रोल पम्प संचालकों को निर्देशित किया गया है कि परिसर में “नो हेलमेट, नो फ्यूल—आपका जीवन है अनमोल” संबंधी बैनर और होर्डिंग लगाए जाएं। साथ ही बिना हेलमेट पेट्रोल न दिया जाए तथा पम्पों पर सीसीटीवी कैमरे हर समय सक्रिय रहें।

आज अभियान के पहले दिन प्रभारी यातायात ने नायरा पेट्रोल पम्प एवं हनु पेट्रोल पम्प पर उपस्थित दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक किया और बताया कि बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और अधिक से अधिक लोगों की जान को सुरक्षित करना है।

???? “हमारा उद्देश्य, आपकी सुरक्षा – कासगंज पुलिस” ????

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *