राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पचलाना गौशाला व जिला कारागार कासगंज की व्यवस्थाओं को परखा, दिए साफ-सफाई व देखभाल के निर्देश

राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ का औचक निरीक्षण

???? पचलाना गौशाला व जिला कारागार कासगंज की व्यवस्थाओं को परखा, दिए साफ-सफाई व देखभाल के निर्देश

कासगंज, रविवार को राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ ने रविवार को कासगंज जनपद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पचलाना गौशाला का निरीक्षण करते हुए गायों के रखरखाव, चारे-पानी और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पौधों के संरक्षण हेतु ट्री गार्ड लगाने के निर्देश दिए और कहा कि “गौसेवा हमारी संस्कृति और संवेदना का प्रतीक है, इसका संरक्षण और संवर्धन हम सभी का दायित्व है।”

निरीक्षण के दौरान गौशाला की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इसके बाद उन्होंने जिला कारागार कासगंज का भी औचक निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था परखने के साथ उन्होंने रसोई घर, स्टोर, खाद्यान्न भंडारण, महिला बैरक, पुरुष बैरक और किशोर बैरक का निरीक्षण किया।

सदस्य ने महिला बंदियों को मिठाई और फल वितरित किए। महिला बैरक में गर्भवती बंदियों एवं बच्चों के साथ निरुद्ध महिलाओं की देखभाल, स्वास्थ्य सुविधाएं और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जेल की व्यवस्थाएं भी संतोषजनक पाई गईं।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *