बारिश से बिगड़े हालात,आवागमन बाधित
घरों में पानी घुसने से दलित बस्ती के लोग परेशान

सिढपुरा। रविवार को हुई झमाझम बारिश से जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ तो वहीं थाना क्षेत्र के गांव भीकपुर में भी कई दलित बस्ती के घरों में पानी जमा हो गया जिससे लोगों को घर से निकलने में काफी समस्याएं उत्पन्न हुई आपको बता दें मुख्य खड़ंजे के किनारे बनी नालियों में पानी का निकास ठीक न होने के कारण घरों में पानी पहुंच रहा है। एक तरफ जहां दो पहिया वाहनों के फिसलने का डर है तो वही पैदल भी निकलना लोगों के लिए मुश्किल भरा काम है। पूरे गांव के पानी का निकास गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती से होकर गुजरता है तो उन्हीं के घर में पानी घुस रहा है लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे हैं। दलित बस्ती के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि अगर पानी का निकास सही नहीं किया गया तो मजबूर होकर उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
#kasganj #rain
Author: Soron Live 24

