हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल, मुआवजा और इलाज की मांग

कासगंज।बुलंदशहर जनपद के अरनिया थाने के घटाल ग्राम में हुई सड़क दुर्घटना में मृतक व घायलों के परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को कासगंज जनपद के ग्राम रफायतपुर और भेसोरा खुर्द का दौरा किया।
प्रतिनिधि मंडल ने मृतकों के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया तथा घायलों का हालचाल जाना। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल कमला अस्पताल और नीलम अस्पताल पहुंचा, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सांसद सत्या बहन, पूर्व विधायक विवेक बंसल, जनपद कोऑर्डिनेटर अजय शर्मा, शहर कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय, शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष अदनान मियां, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष एटा अनिल सोलंकी, वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यप्रकाश गुप्ता समेत कई कांग्रेसी नेता शामिल रहे।
मुआवजा और इलाज पर उठाए सवाल
पीड़ित परिवारों ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि सरकार द्वारा घोषित मुआवजा राशि अभी तक नहीं मिली है। घायलों का इलाज सरकारी अस्पतालों में न होकर निजी अस्पतालों में हो रहा है, जहां परिजन खर्च उठाने में असमर्थ हैं।
प्रतिनिधि मंडल ने सरकारी अस्पताल कर्मियों के असंवेदनशील व्यवहार पर नाराजगी जताई और फोन पर सीएमएस से बात कर निर्देश दिए कि घायलों का इलाज मानवीय दृष्टिकोण से किया जाए। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मृतक गरीब किसान परिवारों को कम से कम 5 से 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए और घायलों का पूरा इलाज सरकार वहन करे।
पूर्व विधायक विवेक बंसल ने पीड़ितों से बातचीत के बाद बताया कि मृतक रामचरण के साले मुकेश ने आरोप लगाया कि खुर्जा स्थित कैलाश हॉस्पिटल, जो भाजपा सांसद का है, ने घायलों का इलाज करने से मना कर दिया। इसे गंभीर संवेदनहीनता करार देते हुए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को निजी अस्पतालों के भरोसे छोड़ने के बजाय घायलों की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए।
कई नेता रहे साथ
प्रतिनिधि मंडल में विमलकुमार सिंह, दीपू पांडेय, अमित कुमार यादव, एडवोकेट अर्चिता मिश्रा, प्रतिभा सिंह, ऊषा पाल, अमनदीन अंसारी, दानिश अंसारी, हरिहर प्रताप, अभिषेक दुबे, अखिलेश पाल, बीरेंद्र यादव, आत्माराम भारद्वाज, डॉ. देशबन्धु, साजिद, झम्मन सिंह लोधी, राजा सलमानी, संजीव गुप्ता, सोहनलाल वर्मा, सिद्धार्थ नायक, दिनेश सागर, पंकज गौतम, कृतक गुप्ता, ज्योति सोलंकी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

