सोरों में विश्व हिंदू परिषद ने मनाया 61वां स्थापना दिवस कार्यक्रम

सोरों में विश्व हिंदू परिषद ने मनाया 61वां स्थापना दिवस कार्यक्रम

 

 

कासगंज यूपी :सोरों। सहावर रोड स्थित जय अम्बे गेस्ट हाउस में विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र पहनाकर किया गया।

मुख्य वक्ता विभाग संगठन मंत्री कपिल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व हिंदू परिषद पूज्य संतों के मार्गदर्शन में सेवा और सुरक्षा की भावना के साथ कार्य करता है। सोए हुए समाज को जगाना, जागृत समाज को संस्कारित करना और संस्कारित समाज को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय करना ही विहिप का ध्येय है। सत्य और धर्म के साथ खड़े होने वाले की जीत निश्चित है।

कार्यक्रम अध्यक्ष ने कहा कि हिंदू समाज को सजग रहना होगा और जातिगत भेदभाव को समाप्त कर “हम सब हिंदू एक हैं” की भावना के साथ आगे बढ़ना होगा।

इस अवसर पर राजेन्द्र (जिला उपाध्यक्ष), गोविन्द (जिला सह-संयोजक), प्रखंड अध्यक्ष वरुण सहित अनेक पदाधिकारी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में निक्की, निर्भय, यश महेरे, गोपाल मौर्य, नन्हे बघेल, सुधांशु भारद्वाज, आकाश, लव, विवेक, सन्नी सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

आभार प्रकट सोरों प्रखंड अध्यक्ष वरुण ने किया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *