???? बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 43 घायल

बुलंदशहर जिले के थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर घटाल गांव के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। कासगंज के सोरों क्षेत्र के ग्राम रफाइत पुर से राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे गोगाजी भक्तों से भरे ट्रैक्टर को एक कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 43 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
बुलंदशहर SSP दिनेश कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मौके पर पुलिस बल तैनात है। गांव और मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
#Bulandshahr #Accident #UPNews #BreakingNews #Kasganj #Soron #Gogaji
Author: Soron Live 24

