कासगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष का प्रथम कार्यक्रम विजयादशमी की तैयारी प्रारंभ

कासगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष का प्रथम कार्यक्रम विजयादशमी की तैयारी प्रारंभ

 

कासगंज नगर के स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के प्रथम कार्यक्रम विजयादशमी की तैयारी शुरू कर दी है।

रविवार को प्रातः श्री गणेश इंटर कॉलेज मैदान में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में एकत्रित हुए। मंच पर एटा विभाग के विभाग संघचालक उमाशंकर शर्मा, सह नगर संघचालक भगवती प्रसाद तथा मुख्य वक्ता प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सत्यप्रकाश उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि “पांच परिवर्तन से समाज में परिवर्तन लाना है और हर हिंदू घर तक संघ को पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।” वहीं विभाग संघचालक ने कहा कि संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है और इसके अंतर्गत विचारों को घर-घर तक पहुंचाकर सम्पूर्ण हिंदू समाज को संगठित किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी नगर कार्यवाह अनिरुद्ध शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि एकत्रीकरण में नगर की 24 बस्तियों के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में सहभागिता की। नगर प्रचार प्रमुख वैभव ने कहा कि विजयादशमी पर कासगंज नगर में भव्य पथ संचलन निकाला जाएगा, जिसके लिए कार्यकर्ता बस्तियों में बैठकों का आयोजन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक मोहित, प्रार्थना विवेक, अमृत वचन अमित और एकल गीत बृजेंद्र द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रचारक आर्येंद्र, नगर प्रचारक आकाश, वेदप्रकाश, जुगेंद्र, हिमांशु, सुनील, वंश गौड़, भगवान दास, देवेंद्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *