सोरों कांवड़ मेला राजकीय घोषित करने की कवायद तेज

सोरों। प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन से कांवड़ मेले को राजकीय मेला घोषित करने के संबंध में प्रस्ताव मांगा है। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने उम्मीद जताई है कि शासन इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लेगा।
पालिका अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने यह मांग 6 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखी थी। इस दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया और उसके बाद शासन से आवश्यक प्रस्ताव मांगा गया है।
नगरपालिका अध्यक्ष का कहना है कि कांवड़ मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में इसकी व्यवस्थाएं केवल नगर पालिका स्तर पर संभव नहीं हैं। यदि इसे राजकीय मेला घोषित कर दिया जाए तो बेहतर सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
#कांवड़मेला #राजकीयमेला #सोरों #kasganj ✅
Author: Soron Live 24

