वोट चोरी के खिलाफ समाजवादी पार्टी का हल्ला बोल
प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR प्रक्रिया को बताया संविधान पर हमला

पटियाली। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को उपजिलाधिकारी पटियाली प्रदीप कुमार विमल से मिला और बिहार में चल रही SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समाजसेवी एवं एडवोकेट अब्दुल हफीज़ गांधी ने किया।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि इस प्रक्रिया के तहत बिहार में लाखों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, जो लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान का खुला उल्लंघन है।
अब्दुल हफीज़ गांधी (एडवोकेट एवं समाजसेवी) –
“SIR प्रक्रिया वोटरों की संगठित चोरी है। गरीब, दलित और अल्पसंख्यकों को सुनियोजित तरीके से मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है।”
लक्ष्मण सिंह यादव (जिला उपाध्यक्ष, सपा कासगंज) –
“यह प्रक्रिया केवल राजनीतिक लाभ के लिए चलाई जा रही है। यदि इसे नहीं रोका गया तो भविष्य में यूपी सहित अन्य राज्यों में भी लागू किया जा सकता है।”
कुंवर पाल सिंह यादव (अध्यक्ष, पटियाली बार एसोसिएशन) –
“किसी भी नागरिक का मताधिकार छीनना संविधान के अनुच्छेद 326 का उल्लंघन है। मतदाता सूची से नाम हटाने का कारण सार्वजनिक होना चाहिए।मौके पर मौजूद रहे दीपक यादव एडवोकेट, मोहम्मद शाहिद, राज बहादुर यादव, विनीत सविता, नदीम अहमद, रमन सिंह लोनिया, वसीम सैफी, नफीस खान समेत कई कार्यकर्ता और समाजसेवी।
Author: Soron Live 24

