सोरों शूकर क्षेत्र में 26 अगस्त को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान वराह का प्राकट्य (वराह) महोत्सव

सोरों शूकर क्षेत्र में 26 अगस्त को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान वराह का प्राकट्य महोत्सव

भगवान वराह मंदिर सोरों शूकर क्षेत्र 

कासगंज जनपद की तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस बार भी भगवान वराह का प्राकट्य महोत्सव (वराह महोत्सव) बड़े ही श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन इस बार 26 अगस्त हरितालिका तीज के दिन सम्पन्न होगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सतयुग काल में हरितालिका तीज के अवसर पर भगवान विष्णु ने वराह अवतार धारण कर सोरों शूकर क्षेत्र में प्रकट होकर राक्षस हिरण्याक्ष का वध किया था और पृथ्वी का उद्धार किया था। तभी से इस तिथि को तीर्थ नगरी सोरों में भगवान वराह का प्राकट्योत्सव विशेष रूप से मनाया जाता है।

इस अवसर पर सोरों के प्रसिद्ध वराह मंदिर में सुबह भगवान का दुग्धाभिषेक बड़े ही धूमधाम व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया जाएगा। शाम को मंदिर को आकर्षक भव्य लाइटिंग और फूल बंगले से सजाया जाएगा। साथ ही छप्पन भोग का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

हजारों की संख्या में दूर-दराज़ से श्रद्धालु इस दिन तीर्थ नगरी सोरों पहुंचकर भगवान वराह के दर्शन-पूजन करेंगे। पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब जाएगा।इस महोत्सव के सभी कार्यक्रम वराह गण सभा के तत्वाधान में सम्पन्न होंगे। भव्य संध्या फेरी परिक्रमा का भी आयोजन किया जाएगा।।

???? सोरों शूकर क्षेत्र के इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *