सोरों में ड्रोन उड़ने की अफवाह पर पुलिस की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सोरों में ड्रोन उड़ने की अफवाह पर पुलिस की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कासगंज।बीते दो दिनों से सोरों कस्बा क्षेत्र में ड्रोन उड़ने की अफवाहों ने लोगों में दहशत फैला दी थी। सोमवार और मंगलवार की रात कस्बे में उड़ते ड्रोन के वीडियो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

इसी मामले को लेकर बुधवार  को कोतवाली सोरों प्रभारी निरीक्षक द्वारा कस्बे के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक की गई। बैठक में लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि यदि कहीं ड्रोन उड़ते दिखाई दें तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें।

प्रभारी निरीक्षक ने साफ चेतावनी दी कि झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अपील की कि लोग अफवाहों से बचें और पुलिस को सहयोग करें।

???? पुलिस ने लोगों से यह भी कहा है कि बेवजह की चर्चाओं और झूठी सूचनाओं से बच्चों एवं आम नागरिकों में अनावश्यक भय का वातावरण बनता है, इसलिए ऐसी गतिविधियों को कतई बढ़ावा न दें।

#kasganjpolice #kasganj #soron #ड्रोन

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *