कासगंज:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई कासगंज की नई इकाई का गठन

कासगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई कासगंज की नवीन इकाई की घोषणा की गई। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित जिला प्रमुख भारती वार्ष्णेय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव विद्यार्थियों के हित की बात करता आया है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्यरत रहा है।
इकाई गठन के दौरान पुरानी इकाई को भंग कर नई इकाई की घोषणा की गई। इसमें नगर अध्यक्ष के रूप में प्रवीण शर्मा तथा नगर मंत्री के रूप में कृष्णा माहेश्वरी का चयन किया गया। परिषद की परंपरा के अनुसार अध्यक्ष की भूमिका अध्यापक निभाते हैं जबकि नगर मंत्री के रूप में सक्रिय विद्यार्थी नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालते हैं।
पूर्व नगर मंत्री ने सत्र 2024-25 के कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की। वहीं, नव निर्वाचित नगर मंत्री ने आगामी योजनाओं पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ विषयवार चर्चा की।
नई इकाई में नगर सह मंत्री के रूप में सोनी प्रजापति, लक्ष्मी प्रजापति, अंश सक्सेना एवं आदित्य लोधी का चयन किया गया। परिषद पदाधिकारियों का मानना है कि इस वर्ष संगठन का कार्य और अधिक गति से आगे बढ़ेगा।
इकाई गठन कार्यक्रम में एटा विभाग संगठन मंत्री नीरज गोस्वामी एवं नगर संगठन मंत्री ध्रुव गंगवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
#एवीबीपी#kasganj
Author: Soron Live 24

