एबीवीपी की तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता की जय के नारे

एबीवीपी की तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता की जय के नारे

पटियाली (कासगंज)सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई पटियाली के द्वारा विशाल तिरंगा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि न्यायिक उपजिलाधिकारी महोदय ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा संयोजक अम्बुज द्विवेदी ने पटका पहना कर अतिथियों का स्वागत किया। शोभायात्रा में नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सेंट के एम इंटर कॉलेज, प्रज्ञान इंटर कॉलेज, शिवालिक पब्लिक स्कूल, RBS पब्लिक स्कूल, चौ. सुरेश सिंह इंटर कालेज, एस बी आर इंटर कॉलेज, ने प्रतिभाग किया यात्रा में लगभग चार हजार छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी व मेडिकल टीम सुरक्षा के दृष्टिगत यात्रा में मौजूद रही। तिरंगा यात्रा गंजडुंडवारा रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से मुख्य चौराहा, मुख्य बाजार, नरदोली रोड, नत्थू नगर, मोहल्ला मिश्राना, मोहल्ला कानून गोयान, धुमरी चौराहा, अलीगंज रोड मुख्य चौराहा स्टेशन रोड से होती हुई श्री भागवत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में पहुंची। पूरी यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं विद्यार्थी परिषद के नारे लगातार गूंजे। एवीवीपी के नगर अध्यक्ष चंद्र देव दीक्षित ने भारत माता की सामूहिक आरती कर तिरंगा यात्रा के समापन की घोषणा की। विभाग संगठन मंत्री नीरज गोस्वामी ने परिषद के स्थापना व कार्यपद्धति पर विस्तार से जानकारी दी एवं सफल आयोजन पर कार्यक्रम संयोजक अम्बुज द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विभाग प्रमुख सौरभ दीक्षित, विभाग संगठन मंत्री नीरज गोस्वामी,नगर अध्यक्ष चंद्र देव दीक्षित, कार्यक्रम संयोजक अम्बुज द्विवेदी, विभाग सह संयोजक यश मिश्रा, जिला संयोजक शिवांक नायक,नगर मंत्री चित्रांश मिश्रा, रोहित पुंडीर, अनुज द्विवेदी, अवधेश पाण्डेय, ओमकार दीक्षित, अवनीश दीक्षित, श्याम किशोर गौर, आकांक्षा, काजल मिश्रा,आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी शिक्षक मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *