कासगंज : ढोलना पुलिस ने 3 अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, 2 बाइक व अवैध तमंचा बरामद
कासगंज। अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग अभियान के तहत थाना ढोलना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 3 अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए।
गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान के नेतृत्व में 16 अगस्त 2025 की रात गढ़ी तिराहे पर की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम––
1. हरवेश उर्फ लालू उर्फ अजय उर्फ प्रदीप, पुत्र रामगोपाल, निवासी ग्राम पिलख्तर थाना एका, जिला फिरोजाबाद
2. छोटू, पुत्र भूपाल सिंह, निवासी ग्राम पिलख्तर थाना फरिहा, जिला फिरोजाबाद
3. गजेन्द्र सिंह, पुत्र राजपाल, निवासी नंगला अजीत थाना एका, जिला फिरोजाबाद
बरामदगी में––
चोरी की 1 बजाज पल्सर मोटरसाइकिल
अभियुक्त हरवेश के कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर और 2 जिंदा कारतूस
अभियुक्तों की निशादेही पर चोरी की 1 और हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
जांच में पाया गया कि बरामद पल्सर मोटरसाइकिल थाना नगला खंगार, जनपद फिरोजाबाद से चोरी हुई थी, जिसके संबंध में मुकदमा संख्या 47/25, धारा 303(2) बीएनएस दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना ढोलना में मुकदमा संख्या 354/25, धारा 317(2)/317(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
#kasganjpolice #crime #dholana
Author: Soron Live 24

