कासगंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

कासगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कासगंज शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।
शोभायात्रा का शुभारंभ गौशाला नदरई गेट से हुआ, जो गांधी मूर्ति, बाराद्वारी होते हुए शीतला मंदिर शोर गेट पर संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने आरती उतार कर किया।
शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण, राधा-कृष्ण, भोलेनाथ, बजरंगबली और श्रीराम की झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बैंड-बाजों और भक्ति गीतों की धुन पर निकली शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत एवं आरती उतारी गई।
इस मौके पर एटा सांसद देवेश शाक्य, विक्रम सिंह यादव, राजवीर सिंह साहू, सचिन यादव, बृजेश यादव, सुशील यादव, सौरभ यादव, विकास यादव, विनीत यादव, उमेश चंद्र, प्रमोद कुमार, हरवीर सिंह भारतीय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

