दिव्यांगों की समस्याओं के निस्तारण की मांग तेज, दिव्यांग समिति ने क्लट्रेट पर दिया ज्ञापन।

(कासगंज)।श्री वराह जन सेवा दिव्यांग समिति सोरों द्वारा प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को दिव्यांगों से जुड़ी गंभीर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग को लेकर कासगंज जिलाधिकारी कार्यालय पर एसडीएम अतिरिक को ज्ञापन सौंपा गया है।
समिति अध्यक्ष कुलदीप निर्भय ने बताया कि दिव्यांगजन कल्याण मंडल, कासगंज की बैठक में लिए गए निर्णयों का पालन अब तक नहीं किया गया है। इसको लेकर समिति ने पूर्व में जिलाधिकारी कासगंज को कई बार पत्र भेजे, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
मुख्य मांगों में सुगम्य भारत अभियान के तहत विकास भवन कासगंज के दूसरे व तीसरे तल पर कार्यरत दिव्यांग एवं वृद्धजनों के लिए लिफ्ट की व्यवस्था, भवन की टूटी हुई लिफ्ट की तत्काल मरम्मत, तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता शामिल हैं।
समिति ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन के भीतर मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो दिव्यांगजन शांतिपूर्ण एवं गांधीवादी तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त अलीगढ़ और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है, ताकि मामले का त्वरित समाधान हो सके।
ज्ञापन के दौरान अध्यक्ष कुलदीप निर्भय,विनोद कुमार ,विमला देवी, सरस्वती, विनीता, विष्णु कुमार, बृजपाल ,राम वरन ,राजीव, अनिल, सत्यपाल ,आरती, धर्मपाल आदि दिव्यांग जन उपस्थित रहे।।
#DMkasganj #gyapan #divyang
Author: Soron Live 24

