सभासद का धरना समाप्त, 15 अगस्त से पहले लगेगी तिरंगा लाइट


कासगंज ब्यूरो।सोरों नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड में तिरंगा लाइट लगाने की मांग को लेकर भाजपा सभासद नितेश पचौरी रिंकू ने मंगलवार सुबह 10 बजे नगर पालिका प्रांगण में धरना प्रदर्शन शुरू किया। आरोप था कि नगर पालिका के इलेक्ट्रीशियन कर्मचारी के साथ विवाद के बावजूद प्रशासन ने कोई समाधान नहीं किया।
मामले के तूल पकड़ने पर नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महर एवं अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे और वार्ता कर समस्या समाधान का आश्वासन दिया। लिखित रूप से भरोसा दिलाया गया कि सोरों के प्रमुख चौराहों पर 15 अगस्त से पहले तिरंगा लाइट लगाई जाएगी।
हालांकि, सभासद ने यह भी नाराज़गी जताई कि कर्मचारियों की अभद्रता और कार्य में लापरवाही पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। चार दिनों से इस मुद्दे पर कस्बे में चर्चाओं का बाजार गर्म है और सभासदों व प्रशासन के खिलाफ ऑडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
धरना प्रदर्शन के दौरान सभासद अतुल तिवारी, विष्णु तिवारी, अतुल महेरे, रवि दुबे, मनीष चौधरी, श्याम दीक्षित समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
#kasganj #soron #धरना #सभासद
Author: Soron Live 24

