सुजावलपुर–बरेठी नगला सड़क की बदहाल हालत पर एडवोकेट अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई आवाज

सुजावलपुर–बरेठी नगला सड़क की बदहाल हालत पर एडवोकेट अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई आवाज

 

कासगंज। सुजावलपुर से बरेठी नगला के बीच स्थित सड़क की खस्ताहाल स्थिति को लेकर एडवोकेट एवं समाजसेवी अब्दुल हफीज गांधी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर तत्काल सुधार की मांग की है।

उन्होंने पत्र में बताया कि यह सड़क गंजडुंडवारा के सबीना कॉम्प्लेक्स से समसपुर, बस्तर होते हुए सुनगढ़ी थाने तक जाती है। इस मार्ग पर जगह-जगह जलभराव और गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

गांधी ने जानकारी दी कि उन्होंने पहले भी यह मुद्दा उठाया था और विभाग ने सड़क निर्माण का प्रस्ताव लखनऊ भेजा है, जो फिलहाल धन आवंटन की प्रतीक्षा में है। उन्होंने आग्रह किया कि तब तक आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क पर तत्काल मिट्टी या रवीश डालकर उसे समतल किया जाए, जिससे आवागमन सुगम हो और हादसों की संभावना कम हो सके।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *