कासगंज: रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, स्नान को बाइक से कछला गंगा घाट जा रही थी महिला


कासगंज जनपद के सोरों कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह लगभग 8:30 बजे तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। घटना सोरों के सहावर तिराहे से आगे अंबेडकर मूर्ति के सामने हुई।
जानकारी के अनुसार, रूपा देवी (70) पत्नी मोतीराम, निवासी ग्राम मोइनुद्दीनपुर, थाना मारहरा, जनपद एटा, अपने परिजनों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल से करीब 30-40 लोगों के संग कछला गंगा घाट पर स्नान के लिए जा रही थीं। रूपा देवी अपने नाती की मोटरसाइकिल पर बैठी थीं, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र मौके पर पहुंचे और मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
#kasganjpolice #accident #death
Author: Soron Live 24

