कासगंज: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

कासगंज। जनपद के सोरों कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
घटना 9 अगस्त 2025 की है, जब दोपहर करीब 12 बजे नगला सावंती निवासी नंदराम (45) पुत्र शिवचरण, जिन्हें गैस की समस्या थी, इलाज के लिए गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर रिंकू पुत्र मिठ्ठन लाल निवासी चंडौस के पास गए। डॉक्टर ने उन्हें गैस की गोली दी, जिसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गई। परिजन तुरंत नंदराम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सूचना पर सोरों कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
#kasganjpolice#news#soron
Author: Soron Live 24

