राष्ट्रीय बजरंग दल ने सोरों थाना प्रभारी को किया सम्मानित, कांवड़ यात्रा में उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवस्था के लिए जताया आभार

राष्ट्रीय बजरंग दल ने सोरों थाना प्रभारी को किया सम्मानित, कांवड़ यात्रा में उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवस्था के लिए जताया आभार

 

कासगंज | तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र
श्रावण मास के अवसर पर संपन्न हुई कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सफलतापूर्वक संचालित करने पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोरों थाना प्रभारी को सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस बल द्वारा यात्रा के दौरान किए गए बेहतर प्रबंधन व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आभार जताया।

सम्मानित करने वालों में राजवैभव महेरे (जिला महामंत्री, राष्ट्रीय बजरंग दल), गौरी शंकर महेरे (जिला अखाड़ा प्रमुख), प्रशांत स्रोत, प्रवीण राजपूत, ब्रज राजपूत, लोकेश राजपूत, एवं सुबोध लोधी शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने यात्रा के दौरान न केवल सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी, बल्कि श्रद्धालुओं को सहज और शांतिपूर्ण वातावरण भी प्रदान किया, जिसके लिए थाना प्रभारी व उनकी टीम प्रशंसा के पात्र हैं।
#kasganjpolice #कावड़यात्रा

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *