सपाइयों ने मनाई छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती,दी पुष्पांजलि और श्रद्धासुमन

सपाइयों ने मनाई छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती, दी पुष्पांजलि और श्रद्धासुमन

 

कासगंज। समाजवादी आंदोलन के प्रखर योद्धा और विचारधारा के प्रतीक छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती कासगंज जनपद के सोरों में सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम सपा नगर अध्यक्ष अभय राज मिश्रा के आवास मोहल्ला दीक्षितान पर आयोजित हुआ, जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी कासगंज के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर और उन्हें श्रद्धांजलि देकर की गई। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके समाजवादी योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को नमन किया।

जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव ने कहा कि छोटे लोहिया समाजवाद की लौ जलाने वाले महान नेता थे, जिन्होंने समाजवादी आंदोलन को नई दिशा दी। समाजवादी विचारधारा के प्रति उनका समर्पण आज भी प्रेरणादायक है।

सपा नगर अध्यक्ष अभय राज मिश्रा ने कहा कि लखनऊ में समाजवादी सरकार द्वारा बनाए गए जनेश्वर मिश्र पार्क, छोटे लोहिया को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।

कार्यक्रम में अनुराग बरवारिया, विजय कुमार, कृष्णा मिश्रा, सौरव उपाध्याय, मोनू दुबे, अभी मिश्रा, विक्रांत मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, अमर पचौरी, अंकित स्वामी, तनवीर हुसैन, साजिद खान, अंकित यादव, अशोक यादव, प्रशांत यादव, संजीव तिवारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#Soron #Kasganj #SamajwadiParty #JaneshwarMishraJayanti #ChhoteLohiya #SPNews #UPPolitics #Samajwad

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *