कासगंज: जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध प्रसव केंद्रों पर छापेमारी,एक नर्सिंग होम सील

कासगंज: जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध प्रसव केंद्रों पर छापेमारी, एक नर्सिंग होम सील।

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर जनपद में चल रहे अवैध प्रसव केंद्रों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए छापेमार कार्रवाई शुरू की है।

आज एसडीएम (न्यायिक) कासगंज श्री शुशांत सांवरे, चिकित्सा अधिकारी डॉ. उत्कर्ष एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।

सहावर स्थित अवंति नगर के सावित्री नर्सिंग होम में छापेमारी की गई, जो बिना किसी वैध पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित हो रहा था। निरीक्षण के दौरान गर्भपात व प्रसव में उपयोग की जा रही प्रतिबंधित दवाएं भी पाई गईं। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नर्सिंग होम को सील कर बंद करा दिया।
इसी क्रम में तहसील पटियाली के कस्बा सिढ़पुरा स्थित “जीवन ज्योति हॉस्पिटल” का भी निरीक्षण किया गया। यहाँ कई अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर संचालक को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और अवैध गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि जनहित से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
#कासगंज #अवैध_प्रसव_केंद्र #DMPranaySingh #स्वास्थ्यविभाग #UttarPradeshNews #NursingHomeSeal #MedicalRaid

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *