सोरों में गंगा का बढ़ा जलस्तर, लहरा वार्ड तक पहुंचा पानी – प्रशासन अलर्ट,कांवड़ियों को चेतावनी जारी

सोरों में गंगा का बढ़ा जलस्तर, लहरा वार्ड तक पहुंचा पानी – प्रशासन अलर्ट, कांवड़ियों को चेतावनी जारी

 

कासगंज: सोरों।उत्तर भारत में पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसका असर तीर्थनगरी सोरों में भी देखने को मिला है। देर रात गंगा का जल लहरा वार्ड तक पहुंच गया, जिससे प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गए हैं।

सोरों के प्रसिद्ध लहराघाट पर जल भरने आने वाले कांवड़ यात्रियों को अब परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जलस्तर के बढ़ने से घाटों पर फिसलन और जलप्रवाह तेज हो गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

सोरों कोतवाली प्रभारी सहित स्थानीय पुलिसकर्मी लगातार घाटों पर निगरानी बनाए हुए हैं। कांवड़ियों को सुरक्षित स्थानों से जल भरने की सलाह दी जा रही है और माइक के माध्यम से चेतावनी भी जारी की जा रही है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से गहरे जल में न उतरें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
#kasganj #soron #lahara #ganga

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *