श्रावण मास व काँवड़ यात्रा को लेकर कासगंज प्रशासन सतर्क, कादरगंज गंगा घाट का निरीक्षण

कासगंज, 2 अगस्त – श्रावण मास और काँवड़ यात्रा के चलते जनपद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शनिवार को जिलाधिकारी कासगंज प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्रान्तर्गत कादरगंज गंगा घाट का निरीक्षण किया और यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने घाट पर की जा रही व्यवस्थाओं जैसे—यातायात संचालन, बेहतर बैरिकेडिंग, जलस्तर के अनुसार सुरक्षा उपाय, वाहन पार्किंग की व्यवस्था, महिलाओं/बालिकाओं के लिए चेंजिंग रूम, खोया-पाया केंद्र, मोबाइल शौचालय आदि का जायजा लिया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।इस मौके पर उप-जिलाधिकारी पटियाली, क्षेत्राधिकारी पटियाली, थानाध्यक्ष सिकंदरपुर वैश्य सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे
#kasganjpolice #DMkasganj
Author: Soron Live 24

