सोरों तीर्थ को मिले विशेष पहचान,भाजपा मंडल अध्यक्ष ने डीएम से की तीर्थ विकास परिषद गठन की मांग

सोरों तीर्थ को मिले विशेष पहचान,भाजपा मंडल अध्यक्ष ने डीएम से की तीर्थ विकास परिषद गठन की मांग

तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र जो भगवान वराह के प्राचीन मंदिर, हरि की पैड़ी, अस्थि विसर्जन स्थल और पंचकोसी परिक्रमा जैसे धार्मिक महत्व के कारण रोजाना हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र  है,  सरकार द्वारा मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सोरों तीर्थ विकास परिषद का गठन आवश्यक माना जा रहा है।

इसी मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सोरों मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने शुक्रवार को नवागत जिलाधिकारी प्रणय सिंह से भेंट की और उन्हें इस संबंध में एक अनुरोध पत्र सौंपा। उन्होंने आग्रह किया कि तीर्थ क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक गरिमा को देखते हुए सोरों को तीर्थ विकास परिषद के रूप में मान्यता दी जाए।
जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि इस पर शीघ्र ही ठोस और सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान भाजपा नेता आशुतोष त्रिवेदी भी उपस्थित रहे।
#Soron #TeerthVikasParishad #Sukarkhet #BJP #DMPranaySingh #AdityaKakoriya #ReligiousTourism

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *