सोरों की शर्मनाक घटना पर भड़के अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, की आरोपियों के एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

कासगंज जनपद की तीर्थ नगरी सोरों में किराए पर रह रही एक शिक्षिका और मकान मालिक की नाबालिग बेटी के साथ अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। इस कुकृत्य में शामिल आरोपियों की गिरफ़्तारी के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं।
इसी बीच, अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने इस घिनौनी वारदात पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों को समाज में जीने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने दोनों आरोपियों के तत्काल एनकाउंटर की मांग की है और उनके सहयोगियों पर भी ऐसी कार्रवाई हो जिसे इतिहास याद रखें और कहा कि पिछले दो-तीन सालों में ऐसे कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं यह बेरोजगार मुस्लिम युवा निश्चित रूप से इनके पीछे कोई बड़ा इस्लामिक संगठन फंडिंग की आशंका है उस पर भी जांच की जाए इनके खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि ऐसे मामलों पर सख्त संदेश जाए।
भूपेश शर्मा ने प्रशासन से अपील की कि पीड़िताओं को न्याय मिले और भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की घिनौनी हरकत करने से पहले सौ बार सोचे। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों पर केवल गिरफ्तारी काफी नहीं, दृढ़ और त्वरित कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है
Author: Soron Live 24

