कासगंज: शिक्षिका व नाबालिग से दुष्कर्म के दोनों आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग का भी खुलासा

कासगंज, यूपी — जनपद कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र में शिक्षिका और मकान मालिक की नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी एसओजी, सर्विलांस व थाना सोरों पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लहरा रोड स्थित एक बंद इमारत से हुई।
घटना का खुलासा
30 जुलाई 2025 को पीड़िता द्वारा थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि चाहत अल्वी पुत्र नईम (21) और खुशनूर पुत्र मुन्ने खां (22), निवासी मोहल्ला योगमार्ग, लहरा रोड, कस्बा व थाना सोरों, ने पहले अश्लील वीडियो और फोटो बनाए और फिर ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
बरामदगी और धाराएं
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वीवो और ओप्पो कंपनी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जो घटना में प्रयुक्त हुए थे। थाना सोरों में इन पर मुकदमा संख्या 381/25 दर्ज किया गया है, जिसमें बीएनएस की धाराएं 64(1)/65(1)/333/351(3), पोक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) और आईटी एक्ट की धाराएं 66(E)/67A लगाई गई हैं।
आरोपियों की अन्य करतूतों का भी खुलासा
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए अन्य युवतियों को भी अपने झांसे में लेकर इसी तरह की हरकतें कर चुके हैं। पुलिस अब इस पहलू पर भी गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।
यह कार्रवाई न केवल पुलिस की सतर्कता का परिचायक है बल्कि यह भी दर्शाती है कि अपराधी कितने भी चालाक क्यों न हों, कानून से बचना आसान नहीं है।
#KasganjPolice #Soron #CrimeNews #POCSO #CyberCrime #UttarPradeshNews #PoliceAction
Author: Soron Live 24

