कानपुर में बड़ा रेल हादसा: पनकी स्टेशन के पास पटरी से उतरी साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जब साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15269) पनकी स्टेशन से भाऊपुर की ओर जाते समय पटरी से उतर गई। हादसे के समय ट्रेन में सैकड़ों यात्री सवार थे।
रेलवे अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है।
घटना के बाद रेलवे की तकनीकी टीमों को बुलाया गया है, जो ट्रेन के डिब्बों को फिर से पटरी पर लाने और मार्ग को सामान्य करने के कार्य में जुटी हैं।
रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
???? #Kanpur #TrainDerailment #SabarmatiJansadharanExpress
Author: Soron Live 24

