राजपुर गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मस्थली:सीएम योगी

राजपुर गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मस्थली :सीएम योगी

 

तुलसी जयंती पर मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में तुलसीदास जी की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा – बुंदेलखंड समृद्धि के नए मार्ग पर अग्रसर

लखनऊ/चित्रकूट | 31 जुलाई, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद चित्रकूट के कृषि विज्ञान केंद्र, गनीवां में गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने चित्रकूट को श्रद्धेय नानाजी देशमुख की कर्मस्थली और तुलसीदास जी की जन्मस्थली बताते हुए इसे देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड अब समृद्धि की ओर अग्रसर है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के माध्यम से यह क्षेत्र राजधानी दिल्ली से जुड़ चुका है। साथ ही, यहां बन रहा डिफेंस कॉरिडोर आने वाले समय में देश की रक्षा क्षमता को और सशक्त बनाएगा।

लोककल्याण की योजनाओं का लाभ जनजातीय समाज तक

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। डबल इंजन सरकार ने कोल, भील जैसी वनवासी जनजातियों को शासन की सभी सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में कार्य किया है। श्रीराम वनगमन पथ के पुनर्निर्माण और कामदगिरी परिक्रमा के सौंदर्यीकरण जैसे कार्य क्षेत्र को धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से नई पहचान दे रहे हैं।

कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना में किसानों से 15 अगस्त तक पंजीकरण कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बुंदेलखंड में मूंगफली और मूंग की अच्छी फसल हुई है, जिसके लिए सरकार ने क्रय केंद्र भी स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि दलहन, तिलहन और मक्का की खेती में वृद्धि हुई है और वैज्ञानिक पद्धति से खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विरासत के साथ विकास

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले चित्रकूट की कनेक्टिविटी कमजोर थी, लेकिन अब यहां सड़कों, बाईपास और रोपवे का निर्माण हो रहा है। मंदाकिनी नदी की शुद्धता एवं अविरलता की दिशा में प्रयास जारी हैं। उन्होंने परमानंद आश्रम पद्धति विद्यालय को कक्षा 10 तक विस्तारित करने की योजना की घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इसमें पूर्ण सहयोग करेगी।

चित्रकूट में शांति और सुरक्षा का वातावरण

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आठ वर्ष पहले तक जहां चित्रकूट में डर का माहौल था, वहीं आज यहां सुरक्षा, विकास और श्रद्धा का वातावरण है। देश-दुनिया से लोग सती अनुसूया आश्रम, कामदगिरी और राजापुर आ रहे हैं। उन्होंने महाकुंभ-2025 में चित्रकूट की सक्रिय भूमिका की भी सराहना की।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी, अन्य जनप्रतिनिधि, संतगण और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

#yogiAditynath #rajapur #birthplace #tulasidas #cmyogi

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *