यूपी में स्कूल विलय नीति में बदलाव: 1 किमी से दूर या 50+ छात्रों वाले स्कूल नहीं होंगे बंद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के विलय को लेकर बड़ा और राहतभरा फैसला लिया है। अब राज्य में ऐसे स्कूल जिनकी दूरी एक किलोमीटर से अधिक है या जिनमें 50 से अधिक छात्र नामांकित हैं, उनका विलय नहीं किया जाएगा। यह निर्णय अभिभावकों की शिकायतों और जनविरोध को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर बच्चे को उनके नजदीकी स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि पिछले 8 वर्षों में प्रदेश के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास हुआ है।
???? 96% स्कूलों में अब शुद्ध पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इस फैसले से ग्रामीण और दूरदराज़ के क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
#UPGOVT #UPSchools #EducationReform #StudentRights #BasicEducation #SchoolMergerUpdate #UttarPradeshNews
Author: Soron Live 24

