तुलसी जयंती पर युवाओं ने तुलसी शोध संस्थान के खिलाफ जताया विरोध, नई कमेटी की मांग उठी

तुलसी जयंती पर युवाओं ने तुलसी शोध संस्थान के खिलाफ जताया विरोध, नई कमेटी की मांग उठी

 

सोरों, कासगंज। गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर संत तुलसीदास इंटर कॉलेज स्थित तुलसी शोध संस्थान में नगर के युवाओं ने पूजन व माल्यार्पण कर संस्थान की निष्क्रियता के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया।

युवाओं का कहना था कि जिन उद्देश्यों को लेकर यह संस्थान स्थापित किया गया था, वह पूरी तरह विफल रहा है।

शिव बेंदेल ने कहा कि “आपसी द्वेष और उदासीनता के कारण संस्थान अपने घोषित उद्देश्य का पाँच प्रतिशत भी कार्य नहीं कर पा रहा है।”
शरद कुमार पांडे ने आरोप लगाया कि “संस्थान को स्थापित हुए पाँच वर्ष हो गए हैं, फिर भी इसमें गोस्वामी तुलसीदास जी से संबंधित कोई सामग्री या शोध कार्य नहीं है। संबंधित पदाधिकारी भी निष्क्रिय हैं और पूरे वर्ष कोई भी सार्थक कार्यक्रम नहीं होता।”

युवाओं ने मांग की कि संस्थान की वर्तमान प्रबंधन कमेटी को भंग कर एक नई कमेटी गठित की जाए, जो तुलसीदास जी के जन्मस्थान को लेकर फैले भ्रम की लड़ाई सही दिशा में और सक्रियता से लड़े।

विरोध करने वालों में शामिल रहे प्रमुख युवा:
सौरभ पाठक, अभय पचौरी, सौरभ चतुर्वेदी, हरिओम पचौरी, गोविंद पचौरी, गुरदात निर्भय, गंगा विष्णु, नरेंद्र दीक्षित, पवन दुबे, सौरव उपाध्याय, सिद्धांत गुप्ता, अंशुल राम लोटा, कुणाल चतुर्वेदी, लालू, अर्जुन खपाटा, अतुल निर्भय, प्रधान जी, अनुज तिवारी, अभिषेक वशिष्ठ, गंगे हर महाराज, रोहित निर्भय समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवाओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उचित कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

#soron #kasganj #tulasijayanti

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *