तीर्थ नगरी सोरों में धूमधाम से मनाई गई गोस्वामी तुलसीदास जयंती

कासगंज जनपद तीर्थ नगरी सोरों गोस्वामी तुलसीदास की जन्म भूमि हरि की पैड़ी स्थित तुलसी स्मारक तुलसी मंदिर पर तुलसीदास जी का पूजन एवं माल्यार्पण किया गया। सूरत नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, एवं योगीराज दिव्यानंद जी महाराज ने तुलसीदास जी का पूजन किया एवं माल्यार्पण किया ।
*तुलसी आरती मंडल ने किया दो दिवसीय कार्यक्रम*
गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर तुलसी आरती मंडल संयोजक अध्यक्ष मनु दुबे सिद्ध बाबा ने हर की पैड़ी स्थित तुलसी मंदिर पर 24 घंटे का रामचरितमानस के पाठ का आयोजन किया गया गया । गुरुवार तुलसी जयंती के दिन मनु दुबे सिद्ध बाबा ने गोस्वामी तुलसीदास एवं राघवेंद्र सरकार का दुग्धभिषेक एवं पूजन बड़े ही धूमधाम से किया। देर शाम तुलसी मंदिर भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में मनु दुबे सिद्ध बाबा, आकाश महेरे, अरविंद तिवारी, सुरेश पटियात,प्रभाकर पराशरी,हेमेंद्र शास्त्री, कृष्णकांत वशिष्ठ,आदि लोग उपस्थित रहे।।
#सोरों #तुलसीजयंती #कासगंज
Author: Soron Live 24

