कासगंज: अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर 3 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, पुलिस कार्यालय में किया गया सम्मान

कासगंज। जनपद कासगंज पुलिस विभाग से तीन पुलिसकर्मी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार भारती ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल एवं फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा, “सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने विभाग को वर्षों तक समर्पित सेवा दी है। हमें गर्व है कि ऐसे समर्पित अधिकारी हमारे साथ रहे। हम आशा करते हैं कि वे भविष्य में भी विभाग का यथासंभव सहयोग करते रहेंगे।”
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का विवरण:
1️⃣ उप निरीक्षक गिर्राज किशोर दुबे – सेवा अवधि: 34 वर्ष, 02 माह, 27 दिन
2️⃣ उप निरीक्षक थान सिंह – सेवा अवधि: 37 वर्ष, 05 माह, 08 दिन
3️⃣ मुख्य आरक्षी चालक अमर सिंह – सेवा अवधि: 40 वर्ष, 09 माह, 30 दिन
इस सम्मान समारोह में प्रितसार निरीक्षक श्री रविन्द्र मलिक और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे।
समारोह में गर्मजोशी और सम्मान के साथ विदाई दी गई, साथ ही सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
Author: Soron Live 24

