सोरों के लहरा में दो माह से बिजली गुल, टूटी विद्युत लाइन अब तक नहीं हुई दुरुस्त,लोगों में आक्रोश

सोरों के लहरा में दो माह से बिजली गुल, टूटी विद्युत लाइन अब तक नहीं हुई दुरुस्त, लोगों में आक्रोश

 

कासगंज। जनपद के सोरों क्षेत्र अंतर्गत लहरा वार्ड स्थित बघेला रोड पर विद्युत विभाग की लापरवाही से लोग दो माह से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। तेज आंधी-तूफान में टूटे बिजली के पोल और लाइन को अभी तक ठीक नहीं किया गया है, जिससे एक दर्जन से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दो महीने पहले आए तेज तूफान में पोल और लाइन टूट गई थी, जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने इसे विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही बताया है।

राय सिंह, जगदीश, वीरेंद्र, मुकेश, सुनील और नेत्रपाल सहित अन्य लोगों ने कासगंज जिला अधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाए और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।

लोगों का कहना है कि गर्मी और बरसात के बीच बिना बिजली के रहना मुश्किल हो गया है, और प्रशासन को अब इस पर ठोस कदम उठाना चाहिए।

#Kasganj #Soron #ElectricityProblem #UPNews #PowerCut #PublicDemand

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *