कासगंज: गंगा स्नान जा रहे मासूम की डंपर की चपेट में आकर दर्दनाक मौत,परिवार में मचा कोहराम

कासगंज: गंगा स्नान जा रहे मासूम की डंपर की चपेट में आकर दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

कासगंज। जनपद के सोरों कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम की जान चली गई। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है, जब गोपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले रामू अपने पुत्र माधव (6 वर्ष) और पत्नी के साथ बाइक से गंगा स्नान के लिए निकले थे।

जैसे ही परिवार की बाइक मानपुर नगरिया स्थित गोपुर रेलवे अंडरपास के पास पहुंची, पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मासूम माधव डंपर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलते ही सोरों कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है। क्षेत्रीय लोगों ने हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया है और डंपर चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

#Kasganj #Soron #RoadAccident #UPNews #ChildDeath #DumpTruckAccident

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *