गंजडुंडवारा:ग्राम सलावत नगर में कुत्तों के हमले से बचाया गया हिरण, पुलिस ने प्रधान को सौंपा

ग्राम सलावत नगर में कुत्तों के हमले से बचाया गया हिरण, पुलिस ने प्रधान को सौंपा।

कासगंज। गजडुड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम सलावत नगर में शनिवार सुबह एक हिरण के गांव में आ जाने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि हिरण खेतों की ओर से टहलते हुए गांव में प्रवेश कर गया। गांव में घुसते ही आवारा कुत्तों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

कुत्तों के हमले से हिरण की जान खतरे में पड़ गई, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए हिरण को सुरक्षित बचा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कॉल कर सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई के बाद हिरण को ग्राम प्रधान के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि वन विभाग की टीम तत्काल गांव पहुंचकर हिरण को अपने कब्जे में ले और सुरक्षित जंगल में छोड़ने की व्यवस्था करे। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग को सतर्क रहना चाहिए।

#Kasganjpolice #deer #village

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *