कांवड़ यात्रा में सोरों के खाक चौक चौराहे पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने की मांग

कांवड़ यात्रा में सोरों के खाक चौक चौराहे पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने की मांग

 

सोरों चक्रतीर्थ से गुजरते कांवड़ यात्री

 

 

 

 

कासगंज: श्रावण मास के अवसर पर तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु लहरा गंगा घाट पर जल भरने पहुंच रहे हैं। यात्रा की वापसी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, लेकिन खाक चौक चौराहा और उससे लगे क्षेत्रों में ड्यूटी न होने से तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

तीर्थ पुरोहित राजेंद्र तिवारी पट्ठा ने बताया कि हर वर्ष इस तिराहे पर पुलिस ड्यूटी लगाई जाती थी, जिससे कांवड़ यात्रियों को मार्गदर्शन और सुरक्षा मिलती थी। इस बार ड्यूटी न लगने से यात्री भटक कर अंदर बस्ती की ओर चले जाते हैं, जिससे खासकर रात के समय उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

वहीं वार्ड सभासद रवि दुबे ने कहा कि पहले इस मार्ग पर पुलिसकर्मी तैनात रहते थे, लेकिन इस बार योगेश्वर मंदिर तिराहे पर ड्यूटी लगा दी गई है। जबकि ज्यादातर कांवड़ यात्री खाक चौक मार्ग से होकर गुजरते हैं। साथ ही नगर पालिका ने मार्गदर्शन के लिए कोई संकेतक चिन्ह भी नहीं लगाए हैं।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और तीर्थ पुरोहितों ने मांग की है कि जल्द से जल्द खाक चौक चौराहे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए और मार्गों पर संकेतक चिन्ह लगाए जाएं, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *