प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के विरोध में, समाजवादी महिला सभा का जोरदार प्रदर्शन

प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के विरोध में, समाजवादी महिला सभा का जोरदार प्रदर्शन
धरना प्रदर्शन करके उपजिलाधिकारी पटियाली को सौंपा ज्ञापन

 

उत्तर प्रदेश सरकार कै आदेशानुसार बंद हो रहें प्राथमिक विद्यालयों के विरोध में आज 25 जुलाई 2025 को समाजवादी पार्टी महिला सभा कासगंज की जिलाध्यक्ष श्रीमती रीना वर्मा के नेतृत्व में तहसील पटियाली पर धरना प्रदर्शन करके उपजिलाधिकारी पटियाली को माननीय राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रीना वर्मा ने कहा कि यदि सरकार ने यह फैसला वापिस नहीं लिया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय महिला सशक्तीकरण के खिलाफ है।*
राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब शोषित वंचित दलित और पिछड़े वर्ग के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का षडयंत्र है।
जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मनसिंह ने कहा कि यह निर्णय संविधान के खिलाफ है विद्यालयों के बंद करने से गरीब, निराश्रित, विधवा, विकलांग महिला रसोईयों की व शिक्षा मित्रों की यह सरकार रोज़ी रोटी छीनने का काम कर रही है।
अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के पी सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान सरकार 15 जिलों में नई शराब फैक्ट्रीयां खोल रही है पाठशाला बंद करके मधुशाला खोल कर व शिक्षा महंगी कर यह सरकार गरीब निराश्रित मजदूर किसान के बच्चों को अनपढ़ बनाना चाहती है।
इस धरना प्रदर्शन को समाजवादी महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष शवनम देवी माथुर, हमराज परवीन, प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत कुमार सविता, राष्ट्रीय सचिव संतोष यादव, सैनिक सभा के जिलाध्यक्ष उमेश चन्द्रा फौजी ने भी संबोधित किया।
इस धरना प्रदर्शन में आरती शर्मा, संगीता शाक्य, विधानसभा अध्यक्ष गूलाबो देवी शाक्य, भान वती जाटव, राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मनसिंह यादव, अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष के पी सिंह यादव एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता एसोसिएशन प्रथ्वीराज गौतम एडवोकेट, सोनेलाल बघेल एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत कुमार सविता, सैनिक सभा जिलाध्यक्ष उमेश चन्द्रा फौजी, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, पिंकी लोनिया, अनु यादव, मनोरमा चौहान, पूनम जाटव, पूर्व नगर अध्यक्ष मौ शाहिद, मिथलेश कश्यप, प्रशांत यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#kasganj #सपा

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *