कासगंज: सोरों क्षेत्र के फाजिलपुर गांव में घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, 4200 रुपये बरामद

कासगंज:थाना सोरों क्षेत्र के ग्राम फाजिलपुर में घर में घुसकर चोरी करने वाले एक अभियुक्त को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना 23/24 जुलाई 2025 की रात की है, जब ग्राम फाजिलपुर निवासी रूमाली कुमारी पत्नी स्व. ओमप्रकाश के घर में एक युवक चोरी की नीयत से घुसा।
रात्रि में घर के सदस्य जाग गए और शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और चोर को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धर्मेन्द्र पुत्र महेश निवासी ग्राम फाजिलपुर, थाना सोरों के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए 4200 रुपये बरामद किए हैं।
इस संबंध में थाना सोरों पर मु.अ.सं. 371/25 धारा 305, 317(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और आमजन ने पुलिस के सहयोग की सराहना की है।
#KasganjPolice #SoronThana #ChoriKaVirodh #FazilpurNews #CrimeUpdate #UPPolice
Author: Soron Live 24

